देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मुस्टोली और कोइरीपट्टी गांव में छापेमारी की। इस दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 300 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए।जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह, दीवान पंकज के नेतृत्व में पहली कार्रवाई मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मुस्टोली में हुई। यहां 45 लीटर कच्ची शराब के साथ भोला मंडल (30), मार्कण्डेय मंडल (36), सूरज मंडल (22), रीमा मंडल (32) और गायत्री मंडल (25) को गिरफ्तार किया गया। लहन भी बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट करा दिया गया। इसके बाद टीम ने कोइरीपट्टी गांव में छापेमारी की, जहां 20 लीटर कच्ची...