Deoria News: छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट, एक गंभीर
देवरिया, सितम्बर 22 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। छात्रों के दो गुटों में सोमवार को मारपीट हो गई। इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मठ कॉलेज के समीप किसी पुरानी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान छात्रों के एक गुट ने ओकेएम इंका के छात्र अफसर अली(15) पुत्र असलम को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लार पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: कॉलेज से लौटते छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.