Deoria News: छत से गिरकर युवक की मौत
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के पयासी नोनिया टोला में छत से गिरकर एक युवक की शनिवार की रात मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।गांव के रहने वाले गुलाब चौहान (40) रात को गर्मी के चलते छत पर सोए थे। छत पर रेलिंग नहीं लगी है। रात को लगभग 11 बजे वह पेशाब करने के लिए छत से उठे, अचानक वह छत से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सुबह पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.