देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। छठ महापर्व छठ महापर्व की तैयारी के बीच रविवार सुबह सिंगही ताल में दर्दनाक हादसा हो गया। छठ घाट पर वेदी बनाने के लिए ताल में मिट्टी निकालने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना के बाद छठ पर्व मातम में बदल गया और हर तरफ केवल चीत्कार ही सुनाई देने लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मदनपुर थाना क्षेत्र के नैपुर गांव निवासी रामप्रताप (35) पुत्र घिसिरावन रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पश्चिम निकट सिंगही ताल पर छठ वेदी बनाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वेदी बनाने के लिए वह ताल में उतरकर मिट्टी निकाल रहे थे। यह भी पढ़ें- Deoria News: छठ वेदी बनाने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत, मचा कोहराम इस बीच उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए...