देवरिया, नवम्बर 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दीपावली बीतने के बाद अब बिहार जाने वाली ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में चढ़ने के लिए लोगों को धक्का-मुक्की तक करनी पड़ रही है। भीड़ बढ़ता देख आरपीएफ व जीआरपी के साथ ही सीआईबी भी सक्रिय हो गई है। उधर ट्रेनों में किसी अपरचित से कोई सामान न लेने की जीआरपी व आरपीएफ यात्रियों को जागरूक कर रही है।दीपों का पर्व दीपावली बीत जाने के बाद लोग अब लोक अस्था के पर्व छठ पर्व की तैयारी शुरू कर दिए हैं। पूर्वांचल के साथ ही बिहार में इस पर्व की धूम रहती है। इस पर्व को मनाने के लिए देश के विभिन्न कोने में काम करने वाले पूर्वांचल व बिहार के लोग अपने घर को आते हैं और धूमधाम से इस पर्व को मनाते हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: छठ के मौके पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लोकल ट्रेन में भी चढ़ने की ...