देवरिया, नवम्बर 14 -- छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छठ पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि लोग खड़ा होने के साथ ही शौचालय में भी बैठ कर यात्रा करने को मजबूर हो गए हैं। ट्रेनों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की तक लनोगों को करनी पड़ रही है। भीड़ के बावजूद आरपीएफ व जीआरपी की सक्रियता प्लेटफार्म बहुत नहीं दिखी। छठ पूजा का बिहार व पूर्वांचल में बड़ा महत्व है। त्योहार को मनाने के लिए लोग अपने घरों को आते हैं और धूमधाम से मनाते हैं। दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गोवा समेत विभिन्न जगहों पर रहकर नौकरी करने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को आ रहे हैं। वैशाली, आम्रपाली, जनसेवा समेत अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को...