Deoria News: छठ घाटों पर गोताखोर और चिकित्सा टीम भी रहेगी तैनात
देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छठ पर्व को लेकर डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी अभिजीत आर शंकर ने शनिवार को सलेमपुर के नदावर घाट व मझौलीराज छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने छठ घाट को आने वाले रास्ते के साथ ही पथ-प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया। सबसे पहले डीएम व एसपी सलेमपुर के नदावर स्थित छठ घाट पर पह़ुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने अर्घ्य देने वाले स्थल पर थोड़ी और सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.