देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: बरहज। नगर के जयनगर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी शशिकांत मणि की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।मृत किसानों के परिजनों को किसान दुर्घटना हितलाभ के पांच लाख रुपये देने के साथ ही खतौनी में नाम संशोधन किया गया। मृत किसानों के वारिश का नाम भी खतौनी में दर्ज एवं हिस्सा में नामान्तरण सही हुआ। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, अभिनव वर्मा, सभासद लव सोनकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...