देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद ब्लॉक के रावतपार अमेठिया में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी व तहसीलदार अलका सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास,नाली निर्माण, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन, जल निकासी और भूमि विवाद जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएंसमस्याओं का समाधान इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने लोगों से सरकार की जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। साथ ही फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्टर व वाद 24,16 से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।इस दौरान नायब तहसीलदार गोपाल जी,पूर्ति निरीक्षक सौर...