देवरिया, अक्टूबर 20 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। जीआरपी के सघन जांच अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच के दौरान एक साथ करीब 55 लाख के चोरी मोबाइल सेट देखकर पुलिस भी अचम्भित हो गयी। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद फोन को सीज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। जीआरपी इसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है।

मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय स्टेशन अपने साथियों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पश्चिम बंगाल जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा है। उसके पिट्ठू बैग की जांच करने में पुलिस को संदेह हुआ। जांच के दौरान बैग से आईफोन, गूगल पिक्सल, सैमसंग जैसी कंपनियों के महंगे फोन बंद मिले। करीब 46 स्मार्टफोन एक साथ देखकर पुलिस दंग रह गयी। पुलिस पकड़े गए आरोपी अब्दुल शेख पुत्र ...