Deoria News: चोरी की दो घटनाओं का पर्दाफाश, बाल अपचारी गिरफ्तार
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बने चोर गिरोह के एक सदस्य को कसया रोड ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से दो चोरी की घटनाओं का माल भी बरामद किया गया। पुलिस इसके साथ ही दो चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उनके भी गिरफ्तार हो जाने का पुलिस का दावा है।
गिरप्तारी का कारण कोतवाली पुलिस रात को गश्त पर थी। इस बीच कसया रोड ओवरब्रिज के समीप एक किशोर पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से 1.08 लाख रुपये व 9 चांद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.