देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर पुलिस के कुछ दूरी पर स्थित एक आभूषण की दुकान पर एक युवक द्वारा घर से चोरी का समान रविवार को बेच रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति इसकी सूचना नवलपुर चौकी पर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया।वहीं चौकी पर पहुंचे समान बेचे युवक के घर के परिजन भी पहुंच गए। चौकी प्रभारी दीपक पटेल ने बताया कि एक युवक घर का समान चोरी कर एक दुकानदार को गेम खेलने में हार जाने पर बेच दिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...