देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: देवरिया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर चेकिंग किया। इसमें नियमों का पालन न करने वाले 95 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। साथ ही छह वाहन सीज किए गए।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर बस स्टैंड, कचहरी चौराहा एवं कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस,आटो एवं ई रिक्शा वाहनों एवं भटवलिया चौराहे पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों तथा बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...