देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कार्य में लापरवाही और जनता से जुड़े मामलों में शिथिलता बरतने पर एसडीएम दीपराज सिंह ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने घूस लेने की शिकायत और राजस्व कार्यो में लापरवाही के आरोप में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया, जबकि दो अन्य लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील के लेखपालों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, हल्का लेखपाल रहमतुल्लाह को अपने क्षेत्र में जनता से घूस लेने की शिकायत मिलने और राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, लेखपाल ध्रुव कुशवाहा को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, रिपोर्ट लगाने में देरी करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके अलावा लेखपाल राजित को समय से वरासत दर्ज नहीं करने ...