देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: महदहा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने से नाराज घायल के परिजनों ने सीएचसी में शनिवार की देर रात हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जिसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोका बंसी गांव निवासी रोहित चौहान शनिवार देर शाम गांव के ही रविंद्र चौहान के साथ किसी कार्य से चेरो चौराहे पर गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे इटह...