देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा चौकन्ना है। एसपी अभिजित आर शंकर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर सोमवार को बरहज क्षेत्र के नदी घाटों एवं मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर का निरीक्षण। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बरहज थाना क्षेत्र के प्रमुख नदी घाटों पर बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, नावों एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, पुलिस पिकेट तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की पहल पर नगर पालिका परिषद बरहज के सहयोग से घाटों पर चेंजिंग ...