देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज की है।परसौना गांव की रहने वाली विमलावती देवी पत्नी सन्तोष ने पुलिस को दी गई तहरीर में कही है कि पुरानी और पारिवारिक विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। मना करने पर घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने ममता, सुजीत, गोविन्द व श्रवण के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...