देवरिया, नवम्बर 30 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। 26 नवंबर की रात करीब दस बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। आरोप है कि आधी रात के करीब गांव का एक युवक उसके कमरे में घुस गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पिता पहुंचे तो आरोपी युवक शोर मचाने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़...