Deoria News: घर के बाहर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप
देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: बरहज/गड़ेर हिन्दुस्तान टीम। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुरधाम के निकट बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के बाहर फंदे से लटका वृद्ध का शव मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वृद्ध की बहू और रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंकामृतक का परिचय भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम एकडंगा निवासी रामध्यान कुशवाहा (62) पुत्र स्व सूबेदार कुशवाहा बारीपुर धाम मंदिर के निकट मकान का निर्माण करा रहे थे। कुछ कमरे तैयार हैं, जिसमें परिवार के साथ रहते थे। उनकी चौराहा पर मिठाई की दुकान है। उनका इकलौता बेटा जितेंद्र कुशवाहा सूरत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.