देवरिया, नवम्बर 30 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश गोंड प्रधान प्रतिनिधि है। उनका आरोप है कि 27 नवंबर को गांव में चकरोड की पैमाइश राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में होना था। इसके पहले ही कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया, साथ ही नगद रुपये भी छीन लिए। इस हमले में वह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के इंद्रदेव, विनोद, मनोज, प्रमोद, मनभावती देवी, अनुराग उर्फ अमन, तीजीया देवी, शत्रुधन, संदीप, अरविंद, अशोक, रामध्यान, सुमित, बबली देवी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज क...