देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। केंद्र व प्रदेश सरकार का सड़कों को बेहतर बनाने पर जोर हैं, जिले में कई फोरलेन के साथ ही बाईपास सड़कों का भी निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें बेहतर हो रही हैं और लोगों के सफर बेहतर हो रहे हैं। बावजूद इसके जिले में कुछ ऐसी भी सड़कें इन दिनों हैं, जो गड्ढे में तब्दील हो गई हैं और उन सड़कों पर चलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया हैं, यूं कहें तो यह सड़कें राहगीरों को दर्द दे रही हैं। कई बार लोगों ने पत्रक सौंपा, आंदोलन भी किए, लेकिन कुछ सड़कों पर अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों तक का ध्यान नहीं है। जिसके चलते लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

सड़क की स्थिति राम-जानकी मार्ग का निर्माण वर्षों से चल रहा है। सड़क तोड़कर उस पर बोल्डर गिरा दिया गया है और मिट्टी भर दी गई है। जगह-जगह सड...