Deoria News: गृहकर, जलकर जमा को नपा में लगेगा कैम्प
देवरिया, जुलाई 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया में स्वकर निर्धारण की व्यवस्था लागू की गयी है। इस व्यवस्था में भवन स्वामी अपने-अपने भवन की गणना स्वयं करने कार्यालय में अपना गृहकर, जलकर जमा कर सकते हैं। भवन स्वामियों की सुविधा को पालिका प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय में कैम्प लगाकर स्वकर फार्म भरवाने, भवन कर जमा कराने का निर्णय लिया हैं। कैम्प में गृहकर, जलकर जमा किये जायेंगे।अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने भवन स्वामियों से कैम्प का लाभ उठाने, स्वयं अपने भवन पर कर का निर्धारण कर जमा कर शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से 31 अगस्त तक सुबह साढ़े नौ बजे से 3 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- नगर पालिका ने सूचना देने को मांगा साढ़े चार लाख इस अवधि में जिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.