देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की डीएम मधुसूदन हुल्गी ने समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्यों की समीक्षा डीएम ने जल निगम (नगरीय) द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन नाला निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने तथा उसे प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को भी अपनी निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित एवं प्रभावी अनुश्रवण करने तथा कार्यदायी संस्थाओं को समय-समय पर आवश्...