देवरिया, नवम्बर 10 -- Deoria News: बरहज (देवरिया)हिन्दुस्तान टीम। देश की सेना में करीब चार दशक तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष एवं देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सोमवार की देर शाम पंचतत्व में विलीन हो गए। बरहज के सरयू नदी तट स्थित कटइलवा मुक्तिपथ पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी। इस दौरान सरयू तट पर हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़े पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व उनके पैतृक गांव बरपार से अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। सोनूघाट-बरहज मार्ग पर अंतिम यात्रा के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं...