देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में शनिवार को बापू व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस दौरान आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता रामजी सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर अध्यक्ष हिन्दी विभाग प्रो. संतोष यादव ने कहा कि दो हजार वर्षों के इतिहास में गांधी ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी लोकप्रियता सबसे अधिक रही। उन्होंने कहा कि गांधी में बुद्ध की करुणा, कबीर की निडरता, और विवेकानन्द का अध्यात्म है। पूर्व प्राचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि दुनिया के इतिहास में दो शताब्दियां बेहद महत्वपूर्ण रही पहली ईसा पूर्व और दूसरी 1850 से 1950 की शताब्दी। इसी शताब्दी में गांधी, विवेकानन्द, रवीन्द्र नाथ टैगोर, टालस्टाय, जैसे महान विभूतियों का जन्म हुआ जिन्होंने दुनिया को नयी दिशा दी। यह भी पढ़ें- जयंती पर महा...