देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को गर्भवती की मौत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल को सील कर दिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित होप हॉस्पिटल में शनिवार को गर्भवती की मौत हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर 4 सितंबर को परिजनों ने गर्भवती को भर्ती कराया था। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर निवासी रागिनी देवी पत्नी अमित गर्भवती थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे शहर के न्यू कॉलोनी स्थित होप हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार गर्भवती का प्रसव कराने को अस्पताल कर्मी रात भर जांच व इलाज करते रहे। परिजनों का आरोप है कि गायनी की डॉक्टर के नहीं आने और इ...