देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के छोटका गांव की भरवा टोली के समीप रविवार दोपहर रेलवे सीमा में पानी भरे गड्ढे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।भरवा टोली के पास कुछ युवक भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराए शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- राघोपुर में नीरामपुर मौनी बाबा मठ के पास ढाब में युवक का शव बरामद तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास कि...