देवरिया, अगस्त 16 -- Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बालेपुर मठिया गांव में मिट्टी खनन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में रविवार को नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए बच्चों के शव को दफना दिया।

घटना का विवरण खुखुन्दू के बालेपुर और मठिया पठान गांव में नट बिरादरी के लोग रहते हैं। रविवार को दोनों गांव के कुछ बच्चे गांव के बाहर मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश के बाद जमा हुए पानी में नहाने गए थे। उसी दौरान बालेपुर निवासी मुन्ना नट का 10 साल का बेटा तौहीद और मठिया पठान निवासी लतीफ का 12 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन गहरे पानी में डूब गए। साथ नहा रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंच...