देवरिया, जुलाई 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भटनी थाना क्षेत्र के पयासी में छोटी गंडक नदी से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।छोटी गंडक नदी में पयासी के समीप लोगों ने शुक्रवार की सुबह एक युवती की लाश देखा। यह देख लोगों ने पहले तो शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने कई लोगों से जानकारी लेने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी युवती के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव क...