देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: भागलपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में गुरुवार को खेलते समय पड़ोसी के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में चार बच्चे चपेट में आ गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को मामूली चोट आई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक को हिरासत में लेकर थाने लाई। मासूम के परिजनों ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।

बच्चों का खेलना मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी कार्तिकेय राजभर (7) पुत्र हंसराज राजभर गुरुवार को दोपहर में आसपास के बच्चे नित्या (7) पुत्री पतरू राजभर, शिवम (12) पुत्र शंभू, गुलाबशा (14) पुत्री सैयद के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते समय चारों बच्चे सामने के एक घर पर पहुंच गए और खेलते-खेलते दरवाजे को...