Deoria News: खेत में मिला वृद्ध महिला का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
देवरिया, नवम्बर 18 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सोमवार की शाम घर से खेत की ओर गई महिला का शव खेत में मिला। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी लाची देवी (90) पत्नी स्व. गोरख यादव सोमवार की शाम अपने घर से खेत की तरफ गई थीं। बताया जा रहा है कि वह खेत में ही गिर गईं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह घटना का पता चला। महिला के पति की करीब चार माह पहले मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा श्रवण कुमार और दो बेटियां सुरसती व विमला हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.