Deoria News: खेत में बकरी चराने को लेकर मारपीट
देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी क्षेत्र के सूरजपुर गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज की है।सूरजपुर गांव की रहने वाली रीना देवी पत्नी राधेश्याम निषाद ने पुलिस को दी गईतहरीर में कही है कि उनकी बकरी चरते हुए दूसरे पक्ष के लोगों के बैगन के खेत में चली गई। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज के साथ ही मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पर उसकी बेटी चन्दा को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पुलिस ने सूरजपुर गांव के रहने वाले सीमा, निखिल निषाद, अमित निषाद व रामश्रृंगार निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.