देवरिया, नवम्बर 19 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के बिहार सीमा पर स्थित धुसवा गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पूरब खेत में शीशम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है। धुसवा निवासी मुस्ताक अंसारी (28) पुत्र मुमताज अंसारी बुधवार दोपहर अपनी बाइक से गांव के पूरब खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद खेत में धान की बालियां एकत्र कर रही महिलाओं की नजर शीशम के पेड़ से लटक रहे युवक पर पड़ी। यह दृश्य देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन और बरियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मौक...