देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: महदहां/नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में दवा छिड़कने के लिए पानी लेने गए एक व्यक्ति की गुरुवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 और नवलपुर चौकी पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उसे पोखरे से बाहर निकाला। सांस चलने की आशंका पर पुलिसकर्मी उसे पीआरबी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है。 यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बकरी चराने गए युवक की नाले में डूबने से मौतघटना का विवरण कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी रामदयाल प्रसाद (45) पुत्र रामपति प्रसाद गुरुवार दोपहर नवलपुर चौकी क्षेत्र के अतरौली गांव स्थित अपने खेत में दवा छिड़कने गए थे। दवा का छिड़काव करने के बाद उन्हें पानी की जरूरत पड़ी।...