देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भागलपुर ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गेहूं की बुआई का सीजन चल रहा है, लेकिन वह समितियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बुधवार को पिपरा रामधर साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा किया। इससे कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। किसान पर्याप्त मात्रा में खाद की मांग और मनमानी का आरोप लगा रहे थे।

समितियों पर खाद की किल्लत क्षेत्र के टीकर, सतराव, तेलिया कला, अण्डिला, पनिका, बगहां, मठिया इंदौली, धरमेर, भागलपुर, करौता, पिपरा बांध समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा भरौली और कुंडौली समितियों पर भी खाद नहीं मिलने से किसानों की परेशानी ब...