Deoria News: खाद्य सुरक्षा टीम ने की स्टोर की जांच
देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नवरात्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में गुरुवार को चकियवां क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट के रिटेल स्टोर का निरीक्षण किया। संदेह पर कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना और सेंधा नमक का नमूना लेकर जांच को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया।विभाग द्वारा केले एवं अन्य फलों को पकाने वाले प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी और निरीक्षण की कार्रवाई की गयी। ऐसे आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में किसी भी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित रसायन का प्रयोग नहीं पाया गया। कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं लाइसेंस से संबंधित कमियां मिलने पर उन्हे सुधार का नोटिस दिया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.