देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त खाद्यI हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 29 एवं 30 जुलाई को श्रावण मास, वर्षा ऋतु में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान गोविन्द बिरयानी, भगवती स्वीट्स, मल्ल मिष्ठान भंडार, गेटवे रेस्टोरेंट, फूड फ्यूजन रेस्टोरेंट न्यू कॉलोनी तथा रिलायंस मार्ट सीसी रोड की जांच की गई। गोविन्द बिरयानी, भगवती स्वीट्स, मल्ल मिष्ठान भंडार एवं गेटवे रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार को नोटिस जारी किया गया। फूड फ्यूजन रेस्टोरेंट में वेज एवं नॉन-वेज खाद्य पदार्थ एक साथ भंडारित करने, एक्सपायरी एवं खराब खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर...