Deoria News: खराबी से पुरानी मशीन ठप, नई से सीटी स्कैन जांच, देना पड़ रहा शुल्क
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पुरानी सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जांच कराने में लोगों को दिक्कत हो रही है। हालांकि नई मशीन से जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन शुल्क लिया जा रहा है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है तो कुछ लोग मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की नि:शुल्क सुविधा है। पुराने भवन में डिजिटल एक्स-रे सेंटर के पास सीटी स्कैन की जांच होती है। ओपीडी और वार्ड व इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर सीटी स्कैन जांच कराते हैं। यहां हर रोज करीब 50 से 60 लोगों की जांच होती है। लोग पुरानी मशीन पर जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.