Deoria News: क्रिटिकल केयर यूनिट परियोजना को जल्द कराएं पूरा
देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, सीएमएस सहित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य गतिविधियों को और सुविधाजनक बनाए जाने के निर्देश दिए।डीएम ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट परियोजना को जल्द पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। साथ ही मरीजों एवं तीमारदारों को दिक्कत न हो, इसके लिए रजिस्ट्रेशन पर्ची एवं दवा वितरण काउंटर की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तीमारदारों के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था कराने को कहा।डीएम ने सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकी की स्थापना कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए जगह चिह्नित करके पुलिस चौकी की तत्काल व्यवस्था कराई जाए और उसे सक्रिय रखा जाए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.