देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर गांधी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे ठेलों और फुटपाथ व्यवसायियों को हटवाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान न लगाने की सख्त चेतावनी भी दी।उपनगर के गांधी चौक से सोहनाग मोड़ और अस्पताल गेट तक सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। फुटपाथ व्यवसायियों द्वारा धीरे-धीरे सड़क के हिस्से पर कब्जा कर दुकानें लगाने से वाहनों और राहगीरों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया और सड़क को खाली कराया।कोतवाल यह भी पढ़ें- Katihar News: तीन दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई ने कहा कि याता...