देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर के कोटवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने पार्क एवं ओपन जिम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नौतन हथियागढ़ बंधे से बावन मोर्चा -चकदेइया पुल तक 1.30 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 160.51 लाख रुपये खर्च होंगे।कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांवों से लेकर शहरों तक विकास कार्य करा रही है। सरकार मुफ्त राशन, महिलाओं को पेंशन, गांवों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इस दौरान उपस्थित लोगों को उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष व...