देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रेमिका के भाई को कुदाल के प्रहार से घायल करने वाले प्रेमी पर जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है। नंबर ब्लॉक करने पर प्रेमिका को समझाने आए प्रेमी ने उसके भाई पर कुदाल से जानलेवा हमला बोल दिया था। पुलिस ने आजमगढ़ के रहने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।आजमगढ़ जिले के मेहनगर स्थित गोपालपुर निवासी सत्य प्रकाश चौहान का रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से 2 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध की जानकारी घर वालों को भी थी। लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और बातचीत करना पूरी तरह छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Deoria News: प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो घर पहुंचे प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम रविवार की ...