देवरिया, अगस्त 31 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर- 28 रामनाथ देवरिया के शिवपुरम कॉलोनी में जर्जर सड़क, जलभराव, कीचड़ और जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर मोहल्ला निवासी आशुतोष मिश्रा के साथ लोगों ने जिलाधिकारी शिकायती पत्रक दिया है। कॉलोनी में 25 शैय्या राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक का मार्ग बदहाल है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों के आने-जाने वाली सड़क गढ़ढों, कीचड़ में बदल चुकी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने नगर पालिका प्रशासन, भाजपा सरकार और उसके स्वच्छ भारत अभियान पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार स्वच्छ भारत अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है, वही शहर के शिवपुरम कॉलोनी की सड़कों पर फैला कीचड़,जलभराव एवं झाड़ झंखास सरकार तथा नगर पालिका के स्वच्छता के ...