देवरिया, अगस्त 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। प्राकृतिक संसाधनों और जलस्रोतों के संरक्षण के साथ किसानों की आय बढ़ाने को लेकर मखाना विकास योजना के तहत चयनित 60 किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि ज्ञान केंद्र में सोमवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने कहा कि किसान सहकारिता से जुड़कर सहफसली खेती के रूप में मखाना उत्पादन को अपनाएं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने फसल विविधीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इससे मृदा स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। सहायक निदेशक मत्स्य रमन चौधरी ने मछली पालन के साथ मखाना, कमल और सिंघाड़ा जैसी जलीय फसलों की खेती की तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने बागवानी विकास मि...