देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरैया बसंतपुर चौराहे पर सात दिन पूर्व बाइक की टक्कर से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक व अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव निवासी सदीक अली ने तहरीर दी।बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा सफीक अली 15 नवंबर को हरैया बसंतपुर चौराहे पर एक किराना की दुकान के पास खड़ा था। उसी दौरान हाटा की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने से बेटे की मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात दिन बाद बाइक और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...