देवरिया, जुलाई 27 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। उधर किशोरी के परिजनों ने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई है।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि 14 वर्षीय पौत्री नौवी की छात्रा है। चार दिन पहले उसके गांव का ही एक युवक अपने साथी की मदद से अपहाण् कर लिया। आरोप है कि आरोपी उसकी हत्या कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस ने बजरंगी राजभर व उसके साथी गोबरी उर्फ दीपक राजभर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...