देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। काले बंदर ने काट कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी डंडा लेकर बंदर को दौड़ाया। बंदर के काटने से घायल 5 लोगों का इलाज अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की गुहार लगाई है।

घटनास्थल का वर्णन रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर 1 से लेकर कोटवा मोड चौराहे तक काले बंदर ने आतंक मचाकर रख दिया है। वह देवरिया कसया मार्ग पर आने जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

घायलों का इलाज बुधवार की शाम काली बंदर ने महदेवा निवासी शैलेंद्र सिंह 48 वर्ष, सिरसिया नंबर एक निवासी रमायन सिंह 73 वर्ष को धक्का देकर जख्मी कर दिया। इसी तरह गुरुवार की सुबह शिष्य नंबर एक गांव निवासी राधेश्याम शर्मा 70 वर्ष, लल्लन सेनुहार 47 वर्ष...