देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिले में चलाए गए संगठन सृजन अभियान के अंतिम पड़ाव पर कांग्रेस की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक भईया जी पवार ने अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ब्लॉकों में हुई बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने में सक्रिय भूमिका अदा करें बैठक की सफलता उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिले के सभी कांग्रेसजनों के साथ लगातार हुई बैठकों का दौर सफल रहा। दस दिवसीय प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद...