देवरिया, नवम्बर 15 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पूर्व सांसद व अवकाश प्राप्त ले. जन. श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। बैतालपुर विकास खंड के बरपार स्थित उनके पैतृक निवास पर पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने पूर्व सांसद स्व. त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पुत्र सदर लोकसभा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी सहित परिजनों को ढांढस बंधाया।वहीं रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक गजाला लारी सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम, प्रांत संगठन मंत्री पुनीत, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री अमर्थ सुन्दरम, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, पूर्व जिला संयोजक अमित मणि त्रिपाठी ने भी पूर्व सा...