देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्राचारिणी सभा की मासिक कवि गोष्ठी बुधवार को सभागार में हुई। इसमें कवियों ने विविध भाव, रस छंद से सज्जित कविताएं प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राम मनोहर मिश्र माहिर के वाणी वंदना से गोष्ठी शुरू हुई।गोष्ठी में विकास तिवारी विक्की ने रचना एक बोतल जिसमें भरा था पानी....सुनाकर तालियां बटोरी। मुकेश पाण्डेय ने- मत मारो तुम हमें गर्भ में..., नीरजा सिंह ने जिंदगी से न इतनी शिकायत करो...गीत प्रस्तुत किया। पार्वती देवी गौरा ने- जीवन के सांध्य काल में आलस कभी न करिए...,गीतकार दया शंकर कुशवाहा ने- कभी खुशी तो कभी दर्द...गीत प्रस्तुत कर गोष्ठी को ऊंचाई दी। यह भी पढ़ें- Deoria News: केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भजन गाकर दी पूर्व उप थल सेनाध्यक्ष श्रीप्रकाश मणि को श्रद...